मधुपुर के लालगढ़ गांव में मदरसा निर्माण कार्य के क्रम में दीवाल के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई जिसके शव का देवघर सदर अस्पताल में बुधवार दोपहर 2:00 बजे पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में मृतक तकबूल शेख के परिजनों ने बताया कि वह मदरसा में मजदूर का काम कर रहा था तभी अचानक दीवार उसके ऊपर गिर गया।