नौतन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रहे सैकड़ों जीवित लाभुकों को पोर्टल पर मृत घोषित कर दिया गया है। इस गंभीर लापरवाही के कारण बीते तीन-चार महीनों से पेंशन राशि बंद है। इससे आक्रोशित पेंशनधारकों ने बुधवार को दोपहर करीब एक बजे प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। लाभुकों का आरोप है कि विकास मित्रों ने बिना भौतिक जांच के ही रिपोर्ट।