#ब्रेकिंग 🚩 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव 🚩
सावन मास की मासिक शिवरात्रि पर 11 अगस्त को निकलेगी भव्य शिव शोभायात्रा, बड़े चौराहे पर होगी भगवान शिव की भव्य प्रतिमा की स्थापना
उन्नाव। पावन सावन मास की मासिक शिवरात्रि के अवसर पर आगामी 11 अगस्त 2026 को उन्नाव में भव्य एवं ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। बड़े चौराहे पर भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।
भगवान शिव की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर बाबा बलखंडेश्वर धाम, परियर से विशाल शिव शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा परियर से प्रारंभ होकर बहरौला, बसधना, हाजीपुर, फत्तेपुर, बनी, पिंडोखा, देबारा सहजनी होते हुए शुक्लागंज के रास्ते उन्नाव पहुंचेगी।
शोभायात्रा में भगवान शिव की मनमोहक एवं आकर्षक झांकियां, धार्मिक प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक का�
Unnao, Unnao | Aug 12, 2026