बरहट: गुरमाहा गांव में पहली बार पहुंचेगा शुद्ध पेयजल, ग्रामीणों में खुशी का माहौल
Barhat, Jamui | May 5, 2026 बरहट प्रखंड के गुरमाह गांव में पहली बार शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू होने जा रही है। जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मंगलवार को 9 बजे बताया कि नक्सल प्रभावित और बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे इस गांव में हर घर नल-जल योजना के तहत कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है और अधिकांश घरों में नल लगाए गए हैं।