महोबा: सुभाष चौक इलाके सहित अन्य स्थानों पर संत शिरोमणि रविदास जयंती पर चाक-चौबंद सुरक्षा, पुलिस पूरी तरह रही मुस्तैद
Mahoba, Mahoba | Feb 1, 2026 संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने संवेदनशील स्थलों, चौराहों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने जुलूस मार्गों का जायजा लेकर आयोजकों को दिशा-निर्देश दिए