देवसर: सजहर घाटी में कार और बलकर वाहन की टक्कर, चालक बाल-बाल बचे
जिले में आए दिन सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं जिन सड़क हादसों में अब तक कई लोगों ने अपनी जान तक गवा दी है ऐसा ही ताजा मामला सिंगरौली जिले के जियावनथाना क्षेत्र के सजहर घाटी में देखने को मिला जहां सीधी से वरगवा की तरफ आ रही चार पहिया वाहन में बलकर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें चार पहिया वाहन में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई है।