देवसर: देवसर में कचरा जलाने से प्रदूषण, धुएं से लोगों का जीना दूभर, अफसर बेखबर
जिले के देवसर मुख्य बाजार से सटे ग्राउंड के बगल में फेंके गए कचरे में लगी आग से उठने वाले धुएं से वायु प्रदूषण फैल रहा है। आसपास के तमाम लोगों का सांस लेना दूभर हो गया।देवसर बाजार का कूड़ा पुराने बाईपास रोड से सटे ग्राउंड के पास फेंका जा रहा है। इसमें सूखा कचरा, गीला कचरा, सैनिटरी नैपकिन अपशिष्ट, मेडिकल कचरा व मलबा फेंका जाता है।