देवसर: वरगवा थाना प्रभारी ने चलाया नशामुक्ति अभियान, बाइक रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की दी समझाइश
थाना प्रभारी वरगवा राकेश साहू ने थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया साथ ही बाईक रैली से यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को समझाइए दी। इस दौरान उन्होने युवाओं को नशे से दूर रहने की हिदायत दी तथा नशा छोड़ने की शपथ दिलायी। साथी बताया कि सड़कों पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।