तारानगर: चंगोई की रोही में मिले शव की हुई पहचान, तारानगर थाना पुलिस ने परिजनों को सौंपा, युवक 22 मई से था लापता
चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के गांव चंगोई की रोही में मिले एक युवक के शव की शिना तकर ली गई है। पुलिस ने शव को तारानगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। चंगोई निवासी रमेश कस्वा उम्र 25 वर्ष के रूप में पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पिता दीपाराम कस्वां निवासी चंगोई में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।