गोपालगंज: गोपालगंज लोक सभा सीट से चुनाव के लिए पांचवे दिन पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किए अपना नामांकन
गोपालगंज संसदीय क्षेत्र से चुनाव को लेकर पांचवें दिन पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें जदयू के उम्मीदवार डॉ. आलोक कुमार सुमन ने तीन सेट, VIP के उम्मीदवार प्रेमनाथ चंचल ने दो सेट, गण सुरक्षा पार्टी के रामकुमार मांझी, बसपा के सुजीत कुमार राम और बहुजन मुक्ति पार्टी के जितेन्द्र राम ने एक-एक सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।