मौदहा: मौदहा में कॉलेज की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग
रहमानियां इंटर कॉलेज मौदहा के प्रबंधक जकी अहमद खान ने उपजिलाधिकारी मौदहा को प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय के इलाही तालाब की भूमि पर हो रहे कथित अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाने की मांग की है। दिए गए पत्र में बताया गया है कि स्टेशन रोड के उत्तर दिशा स्थित विद्यालय का इलाही तालाब सार्वजनिक उपयोग में आता है, जहां लोग स्नान करते हैं तथा पशुओं को पानी पिलाया जाता है