पथरिया: देवरान में शराब दुकान के विरोध में भगवती मानव कल्याण संगठन और महिलाओं का प्रदर्शन, पुलिस पहुंची
पथरिया के बांसातारखेड़ा के पास देवरान गांव में मंगलवार देर रात शराब दुकान के विरोध में महिलाओं और ग्रामीणों ने भगवती मानव कल्याण संगठन के साथ मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे जाम लगा रहा। सूचना पर देहात थाना प्रभारी अमित गौतम पुलिस बल के साथ पहुंचे और समझाइश देकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने रहवासी क्षेत्र से शराब दुकान हटाने की मांग की।