अमरकंटक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को 5 बजे दंपति के साथ 4 वर्षीय बालक को जहरीला पेज खाने से बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया।धमनी तेकाम 45 वर्ष, पत्नी चंद्रावती तेकाम 40 वर्ष तथा पड़ोसी बालक आयुष 4 वर्ष ने सुबह घर में तैयार कोदो-कुटकी का पेज खाया था। सेवन के लगभग एक घंटे बाद तीनों को उल्टियां होने लगी।