बड़ौत: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डूंडाहेड़ा चौकी के पास 2 सांडों की भिड़ंत, पुलिस ने सांडों को खदेड़कर खोला रास्ता
Baraut, Bagpat | Jun 19, 2026 दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डूंडहेड़ा चौकी के पास शुक्रवार सुबह दो सांड आपस में भिड़ गए। करीब 15 मिनट तक चली इस लड़ाई के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर सांडों को वहां से खदेड़ा, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। यह घटना शुक्रवार सुबह हुई जब दो सांड हाईवे की एक साइड पर बैठ गए और अचानक एक-दूसरे से भिड़ गए।