सहारनपुर: तहसील सदर में जनगणना-2027 में लापरवाही के चलते 10 प्रगणकों के वेतन रोके गए
तहसील सदर, सहारनपुर जनपद में चल रहे भारत जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण, मकानों की गणना (HLO) के दौरान तहसील सदर के 10 प्रगणकों के कार्य में लापरवाही मिलने पर उनकी वेतन अवरुद्ध किए जाने की कार्यवाही की गई है। HLO ऐप के माध्यम से 22.05.2026 से चल रहे मकान सूचीकरण के कार्य की समीक्षा 30.05.2026 को उपजिलाधिकारी सदर द्वारा की गई।