खुरई: नशे में बेटे ने थाने में किया हंगामा, फांसी लगाकर पुलिस को फंसाने की धमकी दी, परिजनों ने किया पुलिस के हवाले
Khurai, Sagar | Apr 11, 2026 शनिवार शाम लगभग 6 बजे एक युवक ने देहात थाने में नशे की हालत में जमकर हंगामा किया, पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया, वीडियो बनाकर आत्महत्या कर पुलिस को फंसाने की भी धमकी दी, दरअसल निर्तला गांव के परिजनों ने अपने बेटे की जुआ खेलने और नशे की लत से परेशान होकर थाने में शिकायत की थी, गांव के एक युवक पर बेटे को जुआ की लत लगाने का आरोप परिजनों ने लगाया है।