पुवायां: सिधौली थाना क्षेत्र के मुंडा फतेहपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
दरअसल सिधौली में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना थाना सिधौली क्षेत्र के गांव मूड़ा फतेहपुर के पास की है। जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घायलों की पहचान मूड़ा फतेहपुर निवासी कल्लू सिंह और राजू के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।