दनियावां: दनियावां थाना पुलिस ने मड़वा गांव से थाने के टॉप 10 अपराधी को गिरफ्तार किया
Daniawan, Patna | May 17, 2026 दनियावां थाना पुलिस ने मडवा गांव से थाना के टॉप 10 अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी 2023 में हुई मड़वा गांव निवासी दीपक कुमार की हत्या मामले में अभियुक्त है। गिरफ्तार अपराधी मडवा गांव निवासी दिलीप पासवान है। थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि दीपक कुमार हत्याकांड में पांच लोगों को नामजद किया गया था। जिसमें दो मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है।