बरेली: बरेली में तांबा चोरों से पुलिस की मुठभेड़, 20 लाख की चोरी का खुलासा, 2 बदमाश गोली लगने से घायल, 3 गिरफ्तार
बरेली के सीबीगंज इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें पद्मावती एसोसिएट फर्म से लाखों का तांबा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी किया गया तांबा बेचने के लिए तीन बदमाश ई-रिक्शा से जा रहे हैं। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने भागने की कोशिश की, ई-रिक्शा पलट गया और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फ