बिहपुर: मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक
नवगछिया अनुमंडल सभागार में मंगलवार को मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। एसडीओ रोहित कर्दम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसडीपीओ अनिकेत अमर, प्रशासनिक अधिकारी, थाना प्रभारी व शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन और अफवाहों पर रोक को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।