अजीतमल: अवैध परिवहन पर प्रशासन सख्त, डग्गामार व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई तेज, 119 वाहनों के चालान, ₹3.5 लाख जुर्माना लगाया
अजीतमल क्षेत्र में मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जनपद में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया। मंगलवार को परिवहन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) एनसी शर्मा ने परिवहन आयुक्त, जिलाधिकारी व संभागीय परिवहन अधिकारी के निर्देशों के