फतेहपुर: बिंदकी के काजीखेड़ा में ससुराल में दामाद ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
काजी खेड़ा गाँव निवासी सफीक के पुत्र नफीस की शादी 10 अप्रैल को शादी थी। साले की शादी में शामिल होने आए जीजा नफीस उम्र 30 वर्ष पुत्र भूराशाह निवासी मेलाथू थाना बिसेडा जनपद बांदा अपने परिवार के साथ आया था। शादी के बाद वापस घर जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस बात से गुस्साए युवक ने पेट्रोल डालकर अपने ऊपर आग लगा लिया। आग लगते ही युवक आग का गोला बन गया