अकबरपुर: अकबरपुर में तपती गर्मी में बदला स्कूल टाइम, सुबह 6:30 बजे से गूंजने लगे पाठशाला, 80% उपस्थिति से दिखा पढ़ाई का जोश
बिहार शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी की शुरुआत होते ही अकबरपुर प्रखंड के सभी विद्यालयों का संचालन सोमवार से सुबह 6:30 बजे से प्रारंभ हो गया। पहले ही दिन विद्यालयों में छात्रों की अच्छी उपस्थिति देखने को मिली। लगभग 80 प्रतिशत विद्यार्थी समय पर पहुंचकर प्रार्थना सभा में शामिल हुए, जिसके बाद सुबह 7:00 बजे से विधिवत कक्षाओं का संचालन शुरू