पालोजोरी: पालोजोरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल, अस्पताल में भर्ती, पुलिस को सूचना
सोमवार रात तकरीबन 9:00बजे पालोजोरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को होते ही उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है मामले की जानकारी डॉक्टर ने पुलिस को दे दी है पुलिस मामले की अनुसंधान करने में जुट गई है।