खंडवा नगर: दलित महिला ने बस एजेंट सलमान पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप लगाया, जीजा से भी कराया, मामला दर्ज
खंडवा में 30 वर्षीय विवाहित महिला ने बस एजेंट के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने नाम बदलकर दोस्ती की, उसकी तस्वीरें एडिट कर अश्लील रूप में तैयार कीं और उन्हीं के आधार पर ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया , जानकारी सोमवार दोपहर 12 बजे की है