नावकोठी: समसा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ, चिकित्सा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन
नावकोठी प्रखंड के समसा पंचायत के वार्ड नंबर 13 आद्रा भवन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर यानी एपीएचसी का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी भाजपा नेत्री रानी गोस्वामी पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी सरपंच बाबू साहब कंवर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।