किस्को: ज़मीन विवाद में भाई बना भाई का दुश्मन, कुदाल से हमले में बड़ा भाई हुआ गंभीर घायल, हुआहार गांव में खूनी संघर्ष
लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआहार गांव में सोमवार को आपसी जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को भेजा गया, जहां उसका