रहुई: रहुई में पंचाने नदी में आया उफान, अलर्ट पर प्रशासन
Rahui, Nalanda | Jul 17, 2025 रहुई प्रखंड में बुधवार और गुरुवार की शाम हुई भारी बारिश के बाद प्रखंड से होकर गुजरने वाली पंचाने नदी उफान पर है और जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इतासंग, डिहरा, दुलचंदपुर, बासक सैदी और सैदल्ली गांव में पानी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जल स्तर की वृद्धि को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम ने तटबंधों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।