अंबाह: नेशनल हाईवे 552, बरेह गांव: ब्रेकर पर बाइक असंतुलित, पीछे बैठी महिला के सिर में चोट, मुरैना रेफर
Ambah, Morena | Oct 16, 2026 शुक्रवार सुबह बरेह के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक असंतुलित होने से पीछे बैठी रीना तोमर (25) सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बहा और वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें अंबाह सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मुरैना रेफर किया गया।