कोटेरा में शुक्रवार को शासन द्वारा प्रस्तावित गुरुदेव राइस इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की स्थापना के लिए की जा रही भूमि सीमांकन प्रक्रिया का ग्रामीणों ने विरोध किया।ग्रामीणों ने एकत्रित होकर इस परियोजना के खिलाफ विरोध जताया। शासन से ग्राम कोटेरा की चौदह दशमलव नौ नौ. हेक्टेयर कृषि भूमि को फूड पार्क और अन्य औद्योगिक प्रयोजनों के लिए अधिग्रहित किया जाना है।