चरखारी: चरखारी के सूपा गांव में शादी में बैग से ₹70 हजार उड़ाए, चोर सीसीटीवी में कैद
महोबा के एक होटल में शादी समारोह के दौरान चोर ने बैग से 70 हजार रुपये पार कर दिए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। चरखारी के सूपा गांव निवासी निर्मल राजपूत ने बताया कि बुधवार को भांजी गुड़िया की शादी थी। बृहस्पतिवार को विदाई की तैयारी के बीच चोर बैग से रकम निकालकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।