लोहरदगा: रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय में झामुमो जिलाध्यक्ष ने महासचिव बिनोद पांडेय से की मुलाकात, संगठन पर की चर्चा
लोहरदगा झामुमो के जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद मंगलवार शाम 4 बजे रांची स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद पांडेय से शिष्टाचार भेंट की। मोजम्मिल अहमद ने बिनोद पांडेय को पुनः केंद्रीय महासचिव बनने पर लोहरदगा जिला समिति की ओर से बुके भेंट कर बधाई दीं।