लोहरदगा: लोहरदगा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टर गायब, मरीज परेशान <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
लोहरदगा: एक ओर केंद्र और राज्य सरकारें स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दावे कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। लोहरदगा शहर के हटिया गार्डेन स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सोमवार दोपहर 1:30 बजे एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था उजागर हुई, जब इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को बिना डॉक्टर के लौटना पड़ा।