लोहरदगा: सड़क सुरक्षा नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं में कमी का मूल मंत्र : जिला सड़क सुरक्षा समिति सदस्य कुणाल अभिषेक
जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य कुणाल अभिषेक ने मंगलवार शाम 5:15 बजे प्रेस बयान जारी कर कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने हेलमेट व सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों के नियमित उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि वाहन चलाते समय सतर्कता, संयम और नियमों का पालन जीवन रक्षा का आधार है।