सोमवार को करीब 1 बजे क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताराम शर्मा हैप्पी मैरिज गार्डन, नर्मदापुरम में आयोजित म.प्र. जन अभियान परिषद, जिला नर्मदापुरम के कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम “ग्रामोदय से अभ्युदय म.प्र.” अभियान के शुभारंभ के अवसर पर और स्वामी विवेकानंद जी की जयंती–राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।