सिरोही: मोपेड और ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में मोपेड सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, दूसरा गंभीर घायल
Sirohi, Sirohi | Apr 30, 2026 सिरोही कोतवाली थाने के विजयपताका के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सिरोही शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के विजयपताका के सामने एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से मोपेड को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोपेड सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।