खंडवा नगर: सड़क, पानी, सफाई से लेकर शराब दुकान तक... 7 मांगों के साथ प्रशासन के खिलाफ वार्डवासियों का मोर्चा
खंडवा में संत विनोबा भावे वार्ड क्रमांक 7 के नागरिकों ने लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान खींचा है। निगम प्रतिपक्ष नेता मल्लू राठौर सहित वार्डवासियों ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और नगर निगम आयुक्त को संयुक्त आवेदन सौंपकर तत्काल निराकरण की मांग की है। घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है