धार: धार जिले में पंचायत सभागार में टीएल बैठक संपन्न, जिला पंचायत CEO ने कहा- काम नहीं करने वाले सीएचओ पर होगी कार्रवाई
Dhar, Dhar | Dec 23, 2024 आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में और अधिक तेज़ी लायें। पूर्व के दिवसों में इस कार्य में अच्छी प्रगति देखी जा रही थी पर फ़िलहाल कार्य धीमी गति से चल रहा है। उक्त निर्देश प्रभारी कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी ने धार में जिला पंचायत के सभागार में आयोजित टीएल बैठक के दौरान दिए।