सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आज आम जनता की समस्याओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आज आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में जिले भर से पहुंचे लोगों ने अपनी मांगों और शिकायतों से जुड़े कुल 98 आवेदन प्रस्तुत किए। इन आवेदनों में राजस्व प्रकरण, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास