खजनी: खजनी इलाके में किशोरी से रेप, रास्ते से उठाकर युवक ने खाली घर में की दरिंदगी, परिवार को दी जान से मारने की धमकी
गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में एक 16 साल की किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी से झूठ बोलकर घर से बाहर निकलने पर मजबूर किया। जैसे ही किशोरी रात के समय सुनसान रास्ते पर पहुंची। उसे पकड़कर जबरन एक मकान में लेकर गए। जहां पर एक युवक ने रेप किया, जबकि दूसरा बाहर रखवाली करता रहा। इस घटना के बाद किशोरी को धमकी दी गई थी।