मोहनपुर: रिखिया के दुम्मा गांव के समीप मैजिक गाड़ी ने बाइक चालक को मारा धक्का ,बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
रिखिया के दुम्मा गांव के समीप शुक्रवार शाम 4:00 बजे मैजिक गाड़ी ने बाइक चालक को धक्का मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल जारी हैं ।इस संबंध में उदयपुर गांव निवासी घायल परमेश्वर यादव ने बताया कि वह बाजार से घर जा रहा था उसी क्रम में तेज गति से आ रही मैजिक गाड़ी ने धक्का मार दिया और घटना स्थल से चालक वाहन लेकर फरार हो गया।