कुरावली: कुरावली क्षेत्र में कृष्ण सुदामा प्रसंग के साथ भागवत कथा संपन्न
ग्राम देवी नगर स्थित प्राचीन सती मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन हुआ। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा पंडाल में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और वातावरण धार्मिक भावनाओं से सराबोर हो गया।