डिंडौरी: गाड़ासरई पुलिस ने 1लाख 10 हजार रुपए की 140 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब किया जब्त, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गाडासरई पुलिस ने कोसमडीह गांव में मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 140 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब जब्त करते हुए और एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार शाम 5:00 बजे मामले का खुलासा किया। गौरतलब है की आरोपी ने बाड़ी में धान के पैरा के नीचे अवैध शराब छुपा कर रखा था पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मौके से 140 लीटर अवैध शराब जब्त किया ।