धार: धार जिले में पशुओं का टीकाकरण अभियान 1 जनवरी 2025 से शुरू होगा: उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं
Dhar, Dhar | Dec 31, 2024 उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं धार ने बताया कि NADCP अंतर्गत FMD टीकाकरण का पंचम चरण एक जनवरी से प्रारंभ होकर 15 फरवरी 2025 तक चलेगा। उन्होंने समस्त पशुपालकों, डेयरी एवं गोशाला वालों को अवगत कराया है कि वे पशुपालन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी से अपने-अपने पशुओं का टीकाकरण करवाये एवं कोई समस्या के संबंध में चाही गई जानकारी उपलब्ध करवाने में सहयोग प्रदान करे।