धार: साल के आखिरी दिन, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मांडू में बड़ी संख्या में पर्यटक अपने परिवारों के साथ पहुंचे
Dhar, Dhar | Dec 31, 2024 साल के आखिरी दिन बड़ी संख्या में पर्यटक अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मांडू पहुंचे, जहां पर उन्होंने मांडू की पौराणिक धरोहर को निहारा, इसके साथ ही साथ मांडू के गौरवशाली इतिहास को भी जाना. प्रेम नगरी के नाम से विश्व भर में प्रसिद्ध मांडव में साल के अंतिम दिन सैलानियों का जमावड़ा नजर आया।