दलौदा: कालाभाटा बांध से 9 फीट पानी रामघाट पहुँचाया गया, नपा ने शहर में पर्याप्त पेयजल होने की जानकारी दी
मंदसौर शहरवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कालाभाटा बांध से 9 फीट पानी रामघाट में छोड़ा गया,नगर पालिका जलकर सभापति निलेश जैन के निर्देश पर बांध का एक गेट खोलकर पानी लिया गया,18 मई दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि नगर पालिका के पास पर्याप्त पेयजल उपलब्ध है और शहर में पानी की किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी,