सांगानेर: मुहाना में 10 वर्षीय नाबालिग की हत्या के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, 3 नाबालिग बच्चों ने की थी दोस्त की हत्या
जयपुर के मुहाना थाना इलाके में 10 वर्षीय नाबालिग की हत्या के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने प्रेस वार्ता आयोजित कर खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन नाबालिक बच्चों को निरूद्ध किया है। डीसीपी दक्षिण राज ऋषि ने प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए कहा की शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्षी जुटाए थे।