रामगढ़ नई सराय स्थित ट्रैफिक जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक ग्लैमर मोटरसाइकिल (जेएच 11 एस-4198) से अवैध देसी रिवॉल्वर और जिंदा गोली बरामद की है। मामले में रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुअनि मनोज कुमार द्वारा आवेदन दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुअनि मनोज कुमार (उम्र 55 वर्ष) ट्रैफिक व्यवस्था और एंटी क्राइम वाहन चेकिंग में तैनात थे।