खलीलाबाद: भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को भव्य बनाने पर जोर दिया गया
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, विधायक अनिल त्रिपाठी, अंकुर राज तिवारी व गणेश चौहान मौजूद रहे। कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक भव्य बनाने और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई