रीठी: "हरियाली की ओर बड़ा कदम : रीठी वन परिक्षेत्र में 2 लाख 37 हजार पौधों का महाअभियान"
Rithi, Katni | Jul 11, 2026 पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में रीठी वन परिक्षेत्र एक बड़ा उदाहरण पेश कर रहा है। यहां वन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ग्राम वन समितियों का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है। रीठी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कुल 11 स्थलों पर लगभग 2 लाख 37 हजार फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया जा रहा है।